{"_id":"595d1bcb4f1c1b92198b4577","slug":"report-on-two-hundred-people-on-the-highway-jam-14-nominations","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे जाम करने पर दो सौ लोगों पर रिपोर्ट, 14 नामजद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे जाम करने पर दो सौ लोगों पर रिपोर्ट, 14 नामजद
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघ के हमले में महिला की मौत के बाद टनकपुर हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों पर पुलिस ने कानूनी शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने दो सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें 14 लोग नामजद हैं।
एक जुलाई को न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मैथी सैदुल्लागंज निवासी ननकी देवी को बाघ ने हमला कर मार डाला था। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बिथरा के पास शव रखकर टनकपुर हाईवे करीब ढाई घंटे जाम रखा था। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई थी। इस मामले में चार दिन बाद अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि हल्का दरोगा रामनिवास की ओर से दो सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनमें अनबरगंज निवासी मोतीराम, लीलाधर, विजयपाल, मैथी सैदुल्लागंज निवासी राकेश, श्याम बिहारी, गयाराम, कल्लिया गांव के हरिचरन, भगवानदास, कालीचरन, नन्हे, भौरियाई के ओमप्रकाश, पंडरी निवासी कैलाश, शिवपुरिया निवासी शंकरलाल और टाह निवासी हरीश समेत 14 लोग नामजद हैं। इसमें सरकारी कार्य में बाधा डालने, मार्ग अवरुद्ध करने, बलवा और 7 क्रिमिनल लॉ अमिडमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।