फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report of attempted murder by brutality

विवाहिता की गला दबाकर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट

Sat, 01 Apr 2017 10:36 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sat, 01 Apr 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर शेरपुरकलां निवासी विवाहिता को कमरे में बंद कर गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया। उसके चचेरे भाई पर भी हमला किया गया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने गुलबदन की ओर उसके पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

गुलबदन की शादी करीब दो साल पहले कस्बा निवासी इकराम खां से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से उसका पति और सास कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। दहेज में पचास हजार रुपये की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर तीस मार्च को गुलबदन को जान से मारने की नियत से कमरे में बंद कर गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया। आरोप है कि दहेज की मांग के विरोध पर उसके चचेरे भाई अकील पर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। उसके बाद भी उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने गुलबदन की ओर से उसके पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

00
रास्ता खुलवाने की मांग 
पूरनपुर। गांव सबलपुर निवासी बृजनंदन की विधवा राजरानी मिश्रा ने एसडीएम को भेजे शिकायती पत्र में गांव के कुछ लोगों पर निर्माणाधीन सड़क पर अतिक्रमण कर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पत्र में अतिक्रमण हटवाकर रास्ता खुलवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
घर में घुसकर पिटाई करने का आरोप 
पूरनपुर। गांव सबलपुर खास निवासी रमाकांत शुक्ला की पत्नी कमला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के कुछ लोगों पर भूमि पर कब्जा करने की शिकायत से क्षुब्ध होकर घर में घुसकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। तहरीर में कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed