फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Remove the bag from the car part Grabbed the child

कार से बैग निकालकर भाग रहे बालक को पकड़ा

Fri, 18 Sep 2015 11:03 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Fri, 18 Sep 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Remove the bag from the car part Grabbed the child

आसाम चौराहा पर होटल के बाहर खड़ी कार से बैग निकालकर भाग रहे बालक को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। जबकि उसका एक साथी चकमा देकर भागने में सफल हो गया। बैग में पांच हजार रुपये की नगदी और मोबाइल था।

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के पंजाबी कालोनी निवासी डॉ. मुनेंद्र सिंह लहरपुर के पशु चिकित्सालय में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पत्नी मनप्रीत कौर और पुत्र के साथ कार से नानकमत्ता जाने को घर से निकले थे। नगर में आसाम चौराहा पर एक होटल पर नाश्ता कर जब कार के पास पहुंचे। तब एक युवक ने उसकी कार के इंजन के पास से मोबिल निकलने की जानकारी दी। इस पर वह होटल स्वामी से मैकेनिक की जानकारी करने लगे। इस दौरान कार से बैग निकालकर एक बालक भागने लगा। शोर-शराबा पर लोगों ने बैग सहित भाग रहे बालक को पकड़ लिया। बालक के पास मोबिल की एक खाली बोतल मिली। डॉ. मुनेंद्र ने बालक को पुलिस को सौंप दिया, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई से इनकार किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैग में पांच हजार रुपये व मोबाइल था, जो सही सलामत है। पकड़े गए बालक के बारे में बताया कि कार के इंजन से मोबिल निकलने की जानकारी देने वाला एक और युवक था, जो इसका साथी था। वह मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एसएसआई हरीराम त्रिपाठी ने बताया कि बालक की उम्र 12 साल से कम है। पीड़ित ने किसी कार्रवाई से इनकार किया है। बालक के साथी का पता लगवाया जा रहा है। बालक को सुपुर्दगी में देने के लिए उसकी मां को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed