फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   reap

बालिका से युवक ने किया दुराचार, रिपोर्ट

Wed, 10 Jun 2015 11:26 PM IST
माधोटांडा/पीलीभीत।
माधोटांडा/पीलीभीत। Updated Wed, 10 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खेत पर जा रही एक 12 साल की बालिका को गांव के ही युवक ने पकड़ लिया और गांव किनारे बने मनरेगा भवन में ले जाकर बलात्कार किया। बालिका की शिकायत पर उसके पिता ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


 थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे की है। 12 साल की एक बालिका शौच को जा रही थी। रास्ते में गांव के ही युवक सियाराम ने उसे पकड़ लिया और जबरन पास के मनरेगा भवन में लेकर दुराचार किया। युवक के चंगुल से छूटी बालिका ने घर जाकर घटना की जानकारी दी। इस पर घर वाले उसे लेकर थाने पहुंचे। यहां थाने के निकट बालिका के पिता ने आरोपी को देख लिया और उसे पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


 बालिका के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। घटना की जानकारी होने पर सीओ राजेश्वर सिंह थाने पहुंचे और उन्होंने पीड़ित बालिका और हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया दुराचार और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बालिका का बृहस्पतिवार को मेडिकल कराया जाएगा। आरोपी पकड़ लिया गया है उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed