फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers will protest at the ARTO office today against the seizure of vehicles.

Baghpat News: वाहनों को जब्त करने के विरोध में आज एआरटीओ कार्यालय पर धरना देंगे किसान

Wed, 23 Sep 2026 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers will protest at the ARTO office today against the seizure of vehicles.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। बागपत में एआरटीओ द्वारा पुराने वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई से भारतीय किसान यूनियन और किसानों में भारी आक्रोश है। किसान नेता राजेंद्र चौधरी ने इस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को एआरटीओ कार्यालय का घेराव करने और धरना देने की चेतावनी दी है।
डीजल के दस साल और पेट्रोल के पंद्रह साल पुराने वाहनों को जब्त किया जा रहा है। इस कार्रवाई से किसान संगठनों और आम नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है। सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल ने भी एआरटीओ से मुलाकात की थी। उन्होंने इस मुद्दे पर अपना विरोध जताया था। आरोप है कि मुलाकात के बावजूद वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई जारी रही। इससे लोगों का आक्रोश एक बार फिर बढ़ गया है।
विज्ञापन

किसान नेता राजेंद्र चौधरी ने एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर देने जा रही एक युवती और उसके भाई की बाइक भी जब्त कर ली गई। सिफारिश के बाद भी बाइक को नहीं छोड़ा गया। इस कारण भाई-बहन को पैदल ही जाना पड़ा। इसी मुद्दे को लेकर किसान नेता ने एआरटीओ कार्यालय के घेराव और धरना देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि बुधवार दोपहर 12 बजे किसान और यूनियन के कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचेंगे। वे पकड़े गए वाहनों को छुड़ाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed