{"_id":"590f53904f1c1b3854850feb","slug":"rape-with-a-woman-on-the-strength-of-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू के बल पर महिला से दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू के बल पर महिला से दुष्कर्म
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 07 May 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
दीवार फांदकर घर में घुसे दबंग ने महिला से चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पीड़िता के पति ने आरोपी को पकडने की कोशिश की, लेकिन आरोपी मारपीट कर भाग निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह करीब तीन बजे गांव का रहने वाला जग्गा सिंह दीवार फांदकर घर में घुस आया। इसके बाद महिला के कमरे में आकर उसको दबोच लिया। आरोप है कि चाकू बल पर दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर दूसरे कमरे में सो रहे उसके पति आ गए और आरोपी को पकडने की कोशिश की। इस पर आरोपी पति से मारपीट कर भाग निकला। एसओ रूम सिंह वघेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी जग्गा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन