{"_id":"b51f620bf5a6298fa1f6929abd888df6","slug":"rape-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर महिला से दुराचार की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर महिला से दुराचार की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Wed, 17 Dec 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि वह रविवार की सुबह शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। वहां अपने साथियों के साथ मौजूद बाजारघाट का एक युवक उसे तमंचे के बल पर गन्ने के खेत में खींच ले गया और बलात्कार करने की कोशिश की। विरोध करने पर थप्पड़ों से पिटाई कर दी। शोरगुल होने पर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर साथियों के साथ भाग निकला।
पीड़िता का आरोप है कि वह पति को साथ लेकर थाने जा रही थी तो मुख्य आरोपी ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और रिपोर्ट लिखाने पर जान से मार देने की धमकी देकर लौटा दिया। वह तीसरे दिन पति और रिश्तेदारों को लेकर बमुश्किल थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
इस मामले में कार्यवाहक एसओ राकेश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है जिसमें 14 लोगों के नाम होने से मामला संदिग्ध लग रहा है। तहरीर की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।