{"_id":"6aa6fca3b13bf14e4c0525d8","slug":"punjab-mail-halted-twice-due-to-chain-pulling-raebareli-news-c-101-1-slko1034-167406-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: चेन पुलिंग कर दो बार रोकी गई पंजाब मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: चेन पुलिंग कर दो बार रोकी गई पंजाब मेल
Mon, 14 Sep 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल को रविवार दोपहर रायबरेली रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद दो बार चेन पुलिंग कर रोक दिया गया। इससे ट्रेन निर्धारित पांच मिनट के ठहराव के बजाय करीब 11 मिनट तक स्टेशन पर रुकी रही।
ट्रेन रायबरेली स्टेशन से रवाना होने के कुछ देर बाद ही चेन पुलिंग के कारण रुक गई। ट्रेन के दोबारा चलने के बाद फिर चेन पुलिंग कर उसे रोक दिया गया। सूचना मिलने पर पूछताछ कार्यालय से एनाउंसमेंट कराया गया। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।
चेन पुलिंग करने वालों का पता लगाने के लिए आरपीएफ जवानों ने कुछ यात्रियों को रोककर पूछताछ भी की। हालांकि, चेन पुलिंग करने वाले का पता नहीं चल सका। आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि चेन पुलिंग की सूचना पर टीम ने जांच की। जवानों की निगरानी में ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।