फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pedestrian run over by truck; dies during treatment.

Ambala News: पैदल जा रहे व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, इलाज के दौरान गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Pedestrian run over by truck; dies during treatment.
अंबाला। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे-44 पर आउटर रिंग रोड के पास शनिवार दोपहर ट्रक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे बिहार के मंटु कुमार को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक का पिछला टायर उसकी बाजू के ऊपर से निकल गया।
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन समेत भाग गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंटु कुमार अपने दामाद की मौत से परेशान था और वो एक दिन पहले गोरखपुर से लौट आया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोहड़ा गांव निवासी चश्मदीद विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12:15 बजे वह बाइक से कैंट से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-44 आउटर रिंग रोड के पास कैंट की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने सड़क के बाईं तरफ चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक का पीछे का कंडक्टर साइड वाला टायर उसकी दाईं बाजू को रौंदते हुए निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड से हुई थी पहचान : पुलिस के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जेब की तलाशी ली, जहां से एक आधार कार्ड बरामद हुआ। इसके आधार पर मृतक की पहचान मंटू कुमार (38), निवासी सुखासन (मधेपुरा, बिहार) के रूप में हुई। जांच अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि चश्मदीद विक्रम सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed