फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hotel employee brutally murdered; body and bike set on fire.

Amroha News: होटलकर्मी की बेरहमी से हत्या, शव व बाइक जलाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Hotel employee brutally murdered; body and bike set on fire.
हसनपुर। गांव सतेड़ा चक की मढ़ैया निवासी होटलकर्मी मुकेश (35) की बेरहमी से हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव और बाइक को जला डाला। रविवार को दीपपुर निवासी ब्रजेश के गन्ने के खेत में अधजला शव मिलने पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह यादव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मृतक के पिता सुखराम की तहरीर पर गांव निवासी सुखबीर समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सतेड़ा चक की मढ़ैया निवासी मुकेश गढ़मुक्तेश्वर स्थित एक होटल पर काम करता था। मुकेश और गांव निवासी सुखबीर की ननिहाल आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव शीतला सराय की है। परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे मुकेश और सुखबीर ननिहाल जाने के लिए साथ निकले थे लेकिन शाम तक नहीं पहुंचे। बाद में मुकेश का फोन भी बंद हो गया। रविवार की सुबह दीपपुर निवासी ब्रजेश के गन्ने के खेत में मुकेश का अधजला और खून से लथपथ शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर देखने से प्रतीत हो रहा था कि हत्यारों ने क्रूरता की सभी हदें पार करते हुए शव को करीब पांच मीटर तक घसीटा गया था। बाद में साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया लेकिन शव पूरा नहीं जल सका। साथ ही बाइक भी जला दी गई। पुलिस को घटनास्थल पर भारी मात्रा में खून, मोबाइल का डेटा केबल और देसी शराब का खाली पौव्वा मिला है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed