{"_id":"dcbd860e5a9189c699cdb2eb7400daac","slug":"rape-and-murder-of-six-year-old-girl-in-pilibhit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में छह साल की बालिका की रेप के बाद हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीलीभीत में छह साल की बालिका की रेप के बाद हत्या
पीलीभीत
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव पिपरा मुजप्ता से एक दिन पहले लापता हुई छह साल की बच्ची का शव सोमवार को गांव में ही एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। उसकी गर्दन और पैरों में चोट के निशान पाए गए और सलवार खून से सनी मिली। इस आधार पर परिवार वालों ने बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार, हत्या और एससीएसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
बच्ची रविवार की शाम करीब पांच बजे खाना खाकर घर से निकली थी। वह पड़ोस में रहने वाले अपने ताऊ के घर भी गई। इसके बाद वह लापता हो गई। शाम करीब सवा छह बजे तक उसके न लौटने पर तलाश शुरू की गई। पूरी रात परिवार वाले तलाश करते रहे। सोमवार की सुबह घर से करीब से करीब दो सौ मीटर दूरी पर एक प्लॉट में उसका शव मिला। गांव के ही अजय की बेटी सिमरन वहां किसी काम से गई थी और शव देखने के बाद सिमरन ने परिवार के लोगों को जानकारी दी। उन लोगों की सूचना पर बच्ची के परिवार के लोग वहां पहुंचे शिनाख्त की। हालत देखकर बच्ची की दादी का कहना था कि उनकी पौत्री से बलात्कार कर हत्या की गई है।
सूचना पर सीओ राजेश्वर सिंह, एसओ सीपी शुक्ला मौके पर पहुंचे। एसपी अनिल कुमार सिंह ने भी घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने मृतका के परिवार वालों और गांव के अन्य लोगों से पूछताछ की। डॉग स्कायड टीम भी मौके पर पहुंची। खोजी कुत्ता बालिका के शव को सूंघने के बाद घटना स्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियों के समीप खंडहर तक जाकर रुक गया। इसके बाद बच्ची के पिता ने गांव के ही रामसेवक पर शक जाहिर किया तो उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। सोमवार को शव जिला मुख्यालय पर देर से पहुंचने के कारण पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा।
विज्ञापन
आरोपी को पूछताछ के लिए सेहरामऊ उत्तरी थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। बालिका के परिवार के लोगों का आरोप है कि बालिका से रेप भी हुआ है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्थिति स्पष्ट होगी। - राजेश्वर सिंह, सीओ पूरनपुर