फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Raniganj resists boycott of Holika Dahan

रानीगंज वासियों ने किया होलिका दहन का बहिष्कार

Tue, 14 Mar 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर। Updated Tue, 14 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Raniganj resists boycott of Holika Dahan
सरकारी कार्य में बाधा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कुछ लोगों को इकट्ठा करके जलवाई होली
विज्ञापन

नए विधायक के सामने महिलाओं ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

रानीगंज गांव में पुलिस की मौजूदगी में होलिका दहन किया गया। पुलिस के डर की वजह से अधिकांश लोग गांव से बाहर चले गए, जिससे कुछ लोगों ने ही होलिका पूजन किया। मंगलवार को विधायक के पहुंचने पर लोगों ने पुलिस उत्पीड़न की कहानी सुनाई, जिस पर विधायक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सेहरामऊ थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव में चार मार्च को पहुुंची पुलिस टीम पर हमला कर पिटाई और पथराव किया गया था। पुलिस को भागकर बमुश्किल अपनी जान बचानी पड़ी। पुलिस ने एसओ की ओर से गांव रानीगंज निवासी सत्यपाल सिंह, उसके भाई भानु सिंह, श्रीपाल, धर्मपाल, ओमकार, पुकना, रामपाल, श्यामपाल, नरेश, सुरेश, जंगली, संजय और 10-15 अज्ञात के खिलाफ बलवा, जान से मारने की नियत से हमला, सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। नौ मार्च को पुलिस ने गांव में दबिश दी, लेकिन इसकी भनक लगने पर अधिकांश लोग गांव से खिसक लिए। पुलिस की दहशत के चलते अभी तक गांव नहीं लौटे हैं। गांव वालों ने पुलिस पर उत्पीड़न का अरोप लगाकर विरोध जताया और होलिका दहन नहीं होने दिया। मामले की जानकारी पर पहुंचे सीओ ने लोगों को जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने नाममात्र लोगों की मौजूदगी में ही होलिका कराया। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को विधायक बाबूराम पासवान गांव पहुंचे। विधायक को वहां की महिलाओं ने पुलिस के उत्पीड़न की कहानी सुनाई इस पर उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक ने बताया कि पुलिस ने घरों में घुसकर महिलाओं से अभद्रता, तोड़फोड़ की थी। उन्होंने इस मामले में डीजीपी से बात की है। मामले में जल्द कार्रवाई कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed