फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   RAM a vehicle The child dead

वाहन की टक्कर से बालक मरा

Thu, 03 Mar 2016 11:36 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Thu, 03 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
RAM a vehicle The child dead
शाहजहांपुर रोड पर गांव गुलैंदा के पास टाटा मैजिक ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे साइकिल पर सवार 10 वर्षीय साजिद की मौत हो गई। बालक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोहल्ला ग्यासपुर निवासी इस्लाम नवी ने बताया कि गुरुवार को उनका पुत्र माजिद शाम लगभग चार बजे साइकिल से गांव चठिया सेवाराम जा रहा था। साइकिल के कैरियर पर उसका छोटा भाई साजिद भी बैठा था। गांव गुलैंदा के पास पीछे से आई टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी, जिससे साजिद घायल हो गया। चालक घायल को टाटा मैजिक पर लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डाक्टरों ने साजिद को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मृत घोषित करने पर चालक टाटा मैजिक लेकर भाग गया। मृतक के घरवालों ने टाटा मैजिक के हेल्पर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इस्लाम नवी ने कोतवाली में अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया है। मृतक के पिता इस्लाम नवी, मां नाजमा बेगम, भाई माजिद मोहम्मद अशफाक, मोहम्मद मुश्ताक, राजू, इकबाल, साहिद और बहन परवीन का रोते रोते बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed