{"_id":"ec2c8b86c789275215793de03391e4f7","slug":"pressure-on-candidates-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी पर नाम वापस लेने का दबाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रत्याशी पर नाम वापस लेने का दबाव
Pilibhit
Updated Sun, 04 Oct 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी ने कुछ लोगों पर अपहरण कर नाम वापस लेने का दबाव बनाने और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रत्याशी ने घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है।
विज्ञापन
शहर से सटे नौगवां पकड़िया गांव निवासी राजेश कुमार ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने बीडीसी के लिए वार्ड नंबर तीन से नामांकन कराया है। शनिवार की रात एक अस्पताल में भर्ती अपने मामा को देखकर घर जा रहा था। रास्ते में गांव का एक व्यक्ति मिल गया और बातें करते हुए वह अपने घर ले गया। वहां उससे नाम वापसी का दबाव बनाया।
विज्ञापन
आरोप है नाम वापसी से इंकार करने पर उसने कुछ अन्य लोगों की मदद से उसे जबरन कार में बैठा लिया और रात को ही खटीमा ले गया। रविवार को पूरे दिन बंधक बनाए रखा। शाम को करीब पांच बजे वह उसे नौगवां चौराहे पर छोड़ गए। किसी तरह घर पहुंचकर उसने घरवालों को जानकारी दी। बाद में थाने में तहरीर दी। सुनगढ़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन