फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police stopped the marriage of a minor girl

पुलिस ने रोकी नाबालिग लड़की की शादी

Sun, 19 Feb 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 19 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग लड़की की शादी रुकवा दी। दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। लड़की के बालिग होने पर शादी करने के आश्वासन पर पुलिस ने सबको छोड़ दिया। मझोला चौकी क्षेत्र की एक युवती की शादी शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक से तय हुई थी। दोनों परिवार शादी की तैयारी में जुटे थे। शादी से छह दिन पहले अचानक युवती अपने प्रेमी के संग चली गई। युवती के घरवालों ने पुलिस में शिकायत करने के बजाय युवक के परिवार वालों से बातचीत की। दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से युवती की छोटी बहन और आरोपी युवक की शादी तय कर दी। जबकि उस लड़की की उम्र 13 साल है। रविवार को दोनों की शादी होनी थी। हालांकि परिवार वाले सिर्फ मंगनी करने की बात कह रहे थे। किसी ग्रामीण ने नाबालिग लड़की की शादी किए जाने की सूचना पुलिस को दे दी। इस पर यूपी 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंच गई और शादी रुकवा दी। दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। इंस्पेक्टर मोहम्मद कासिम ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की गई है। दोनों ने सिर्फ मंगनी करने की बात कही है। शादी किशोरी के बालिग होने पर की जाएगी, जिससे चेतावनी देकर छोड़ा दिया गया। रविवार को इस मामले की इलाके में खासी चर्चा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed