फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police on gambling The raid, holding 12

जुए के अड्डे पर पुलिस  का छापा, 12 पकडे़

Wed, 29 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 29 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
मुखबिर से मिली सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापामारी की, जिसमें तीन लोग एक खाली पड़ी बिल्डिंग में जुआ खेलते धर दबोचे गए। उनके पास से करीब दस हजार रुपये और ताश के पत्ते मिले हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा पूरनपुर के गांव भगवंतापुर के समीप हो रहे जुआ की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर आरोपी नौ जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ लिया। दरोगा घनश्याम की ओर से जुआरियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार को उनका कोर्ट के लिए चालान कर दिया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से सुनगढ़ी पुलिस को सूचना मिल रही थी कि भिकारीपुर गांव में एक खाली पड़ी बिल्डिंग को जुए का अड्डा बना लिया गया है। दिन रात यहां पर लोग खुलेआम जुआ खेलते रहते हैं। इस पर कई बार पुलिस ने दबिशें भी दीं, लेकिन कोई मिल नहीं सका। मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि यहां पर जुआ खेला जा रहा है। इस भिकारीपुर चौकी पुलिस ने दबिश दी। गांव के ही फहमीत, जीशान और फरजान तीन युवक रंगेहाथ धर लिए गए। मौके से पुलिस ने एक ताश की गड्डी और 9,800 रुपये बरामद किए हैं। सभी को पकड़कर पुलिस थाने ला पाई थी कि सिफारिशों का दौर शुरू हो गया। खुद को सत्ताधारी नेता बताते हुए पुलिस पर दबाव बनाया गया, लेकिन नेता जी की एक न चली। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि जुआ खेलते तीन युवक पकड़े गए हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

पूरनपुर। प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि गांव भगवंतापुर के समीप एक नहर किनारे बाग में जुआ होने की सूचना पर दरोगा घनश्याम बहादुर को टीम के साथ भेजा गया। पुलिस टीम ने जुआ खेल रहे गांव पिपरिया जयभद्र निवासी अंकुर मिश्र, मिथलेश  कुमार, मिथुन पांडेय, शेरपुरकलां निवासी मशकूर बेग, मोईन खां, तालिव,  मोइनुद्दीन, एजाजुद्दीन को नगदी, ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार कर लिया गया। फड़ पर 9380 रुपये बरामद हुए। आरोपी जुआरियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार को उनका कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed