फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police ki manmani

खाकी को समझौते का इंतजार, नहीं लिखी रिपोर्ट

Fri, 06 Feb 2015 12:26 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 06 Feb 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Police ki manmani
किशोरी को बंधक बनाकर दुराचार करने के मामले में पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न
विज्ञापन
करने से यह बात साफ हो गई कि पुलिस घटना को लेकर गंभीर नहीं है। पुलिस की मानें तो दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है। एसपी जितेंद्र कुमार शाही भी एसओ की बातों में हामी भरकर गुरुवार शाम तक समझौता न होने पर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा है।

थाना जहॉनाबाद की एक 16 वर्षीय किशोरी घर वालों के साथ बुधवार को एसपी से मिली थी और गांव के ही एक युवक पर 27 जनवरी से तीन दिन तक बंधक बनाकर दुराचार व मारपीट करने का आरोप लगाया था। किशोरी के घर वालों की मानें तो उन्होंने मामले की तहरीर 30 जनवरी को थाने पर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।

एसपी से मिलने के बाद भी पुलिस का टालमटोल रवैया जारी है। एसपी जितेंद्र कुमार शाही ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। यदि आज शाम तक समझौता नहीं हो पाता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed