{"_id":"0512a1bccad288702d21dd897e3986f6","slug":"police-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"खकरा में तनाव बरकरार, फोर्स तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खकरा में तनाव बरकरार, फोर्स तैनात
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 06 Jan 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
चार जनवरी की देर शाम शहर कोतवाली के मोहल्ला खकरा में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी। एक पक्ष ने मोहल्ले के ही वकील घनश्यामदास कश्यप के घर में घुसकर मारपीट की और कार का शीशा तोड़ दिया था। इस दौरान घनश्यामदास पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष मोहल्ले के ही शहवाज पर जानलेवा हमला किया व उसके परिवार के साजिद खां, मोहसिन व शानू को भी बुरी तरह मारापीट घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में क्रास केस तो दर्ज कर लिया लेकिन किसी भी पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की ढिलाई के चलते सोमवार की रात एक बार फिर दोनों पक्ष के लोग एकत्र हो आमने-सामने आ गए। सूचना पर इंस्पेक्टर अतुल प्रधान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद लोग इधर-उधर खिसक गए। एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। घटना के बाद से मोहल्ले में तनाव का माहौल है। शहर कोतवाल ने बताया कि तनाव को देखते हुए एक दरोगा व सात सिपाहियों को मौके पर तैनात किया गया है। दोनों ओर से पूर्व में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन