{"_id":"e0eeda384b58fe25ade298def0c4c6a8","slug":"pig-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग पर जंगली सुअर ने किया हमला, घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग पर जंगली सुअर ने किया हमला, घायल
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Fri, 01 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बरखेड़ा के गांव नवादा महेश निवासी 55 वर्षीय बिहारी लाल सुबह आठ बजे के लगभग गांव के बाहर खेतों की ओर शौच करने जा रहे थे। रास्ते में अचानक गन्ना के खेताें से निकले जंगली सुअर ने हमला कर दिया। सुअर ने बिहारी लाल के एक पैर को लहुलुहान कर दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर तमाम ग्रामीणों के साथ गांव के कुत्ते भी पहुंच गए। घटना स्थल पर पहुंचते ही कुत्तों ने जंगली सुअर पर हमला कर दिया। हमला होता देख सुअर भाग निकला। जिससे बुजुर्ग की जान बच पाई। ग्रामीणों ने घायल बिहारी लाल को बरखेड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
दर्जनों की संख्या में हैं जंगली सुअर
ग्रामीणों ने बताया कि बरखेड़ा क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक की तादात में जंगली सुअर है। जिससे ग्रामीणों में खेत जाते समय भय बना रहता है। कई बार गांव में भी घुस चुके हैं, लेकिन कोई नुकसान नही किया। बच्चों को खतरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
दर्जनों की संख्या में हैं जंगली सुअर
ग्रामीणों ने बताया कि बरखेड़ा क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक की तादात में जंगली सुअर है। जिससे ग्रामीणों में खेत जाते समय भय बना रहता है। कई बार गांव में भी घुस चुके हैं, लेकिन कोई नुकसान नही किया। बच्चों को खतरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन