फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Operation Black faced tough cop

आपरेशन ब्लैक में सख्ती से पेश आई पुलिस

Tue, 21 Jun 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 21 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Operation Black faced tough cop
वाहन चे‌क‌िंग - फोटो : pilibhit, beureu
डीआईजी के आदेश पर चलाए जा रहे आपरेशन ब्लैक में पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को कानून का पाठ पढ़ाया। वाहन चेकिंग के साथ ही पुलिस ने होटल, ढाबों पर छापेमारी कर संदिग्धों की तलाश की। शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक चले अभियान से शहर में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन

समस्त थाना प्रभारी आदेश मिलते ही कार्रवाई में जुट गए। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर अतुल प्रधान छतरी चौराहा, कोतवाल हरगोविंद सिंह सुनहरी मस्जिद चौराहा पर पुलिस बल के साथ दुपहिया वाहनों को चेक करने लगे। इधर, सीओ सिटी निर्मल विष्ट और टीएसआई मनोज बिरला डिग्री कॉलेज चौराहा पर टीम के साथ चेकिंग करते रहे। दुपहिया वाहनों के अलावा ओवरलोडिंग पर भी काफी समय बाद सख्ती दिखाई दी। इस दौरान एक ट्रक के कागजात न होने पर पुलिस ने चालान करना शुरू किया तो चालक ने एक सत्ताधारी नेता से बात करानी चाही, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, छतरी चौराहा पर बने ढाबों, होटलों पर भी चेकिंग की। संदिग्धों से पूछताछ की गई। उधर, माधोटांडा में पुलिस ने पैदल गश्त की। सीओ राजेश्वर सिंह, एसओ दुर्गेश मिश्र पुलिस बल के साथ कस्बे की सड़कों से निकले। नियमों को ताक पर रखकर घूमते मिले बाइकर्स के भी चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed