फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   One year misconduct pretext of marriage

शादी का झांसा देकर एक साल किया दुराचार

Tue, 05 Apr 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो  पूरनपुर।
ब्यूरो  पूरनपुर। Updated Tue, 05 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
One year misconduct pretext of marriage
मेडिकल में छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से कर दिया इनकार
पुलिस ने आरोपी और उसकी मां के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

शादी का झांसा देकर शेरपुरकलां में एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाकर एक साल तक बलात्कार किया गया। शादी की जिद पर आरोपी की मां ने दहेज की मांग कर युवती को एक शीशी मेें जहर देकर आत्महत्या को प्रेरित किया। युवती के जहर खा लेने से उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने युवती की मां की ओर से आरोपी और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

क्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि गांव के ही फैसल ने उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर एक साल पहले शारीरिक संबंध बना लिए। झांसा देकर उसकी पुत्री के साथ एक साल तक बलात्कार किया जाता रहा। जब उसने और उसकी पुत्री ने निकाह करने का दबाव बनाया तब टाल मटोल कर युवक की मां ने अपनी पुत्री की शादी के बाद बेटे की शादी करने का आश्वासन दिया। शादी को लेकर युवती तीन अप्रैल को फैसल के घर जा पहुंची। आरोप है कि फैसल की मां शमीम उर्फ मुन्नी बेगम ने दहेज में पांच लाख रुपये की नगदी, जेवरात और घरेलू उपयोग के सामान की मांग की। पुत्री ने गरीबी का हवाला दिया। आरोप है तब शमीम उर्फ मुन्नी बेगम ने उसकी पुत्री को एक शीशी में जहर देकर इस जनम में उसके पुत्र से शादी न होने की बात कहते हुए जहर पीने को प्रेरित किया। जहर पीने से उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने युवती की मां की ओर से फैसल और उसकी मां के खिलाफ बलात्कार करने, दहेज मांगने और  आत्म हत्या को प्रेरित करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed