{"_id":"59243c324f1c1b2d2c53714a","slug":"one-caught-the-stolen-goods-from-the-stationery-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशनरी की दुकान से सामान चोरी करते एक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेशनरी की दुकान से सामान चोरी करते एक पकड़ा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 23 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन रोड पर सोमवार देर शाम स्टेशनरी की दुकान में ग्राहक बनकर आया एक युवक सामान चोरी करने लगा। कर्मचारियों की निगाह हटते ही उसने कुछ सामान अपनी शर्ट के भीतर छिपा लिया। इस बीच सीसीटीवी में दुकान स्वामी को आरोपी की पूरी हकरत का पता लगा। जिसके बाद आरोपी को धर दबोचा और पिटाई की गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। जिसके बाद दुकान स्वामी से मिली तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है। मोहल्ला तुलाराम के रहने वाले रवि शर्मा की स्टेशन रोड पर देव स्टेशनर्स के नाम से दुकान है। सोमवार देर शाम दुकान बंद होने से चंद मिनट पहले एक युवक ग्राहक बनकर घुसा। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों की निगाह हटते ही दुकान पर रखा सामान चोरी करने लगा। इससे पहले कि आरोपी बचकर निकल पाता, उसकी करतूत पर दुकान मालिक की निगाह पड़ गई। जिसके बाद उसको मौके पर ही धर दबोच पिटाई की गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछने पर पकड़े गए युवक ने अपना नाम पूरनपुर के मोहल्ला रजागंज निवासी शकीलउल नवी रजा बताया। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि दुकान मालिक से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी शकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया है। आरोपी की क्रिमिनल हिस्ट्री पूरनपुर कोतवाली पुलिस से जुटाई गई है। आरोपी पहले भी आधा दर्जन चोरी के मुकदमों में जेल जा चुका है और पूरनपुर का शातिर चोर है।
विज्ञापन