फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On the eve of the neighbor woman slap hit

पड़ोसी के छेड़छाड़ करने पर महिला ने थप्पड़ जड़ा

Tue, 27 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 27 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
 युवक के छेड़छाड़ करने पर महिला ने सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। इससे बौखलाया शोहदा गुंडई पर उतर गया। उसने तीन साथियों संग महिला के घर में हमलाकर मारपीट की। महिला और उसके पति घर की छत पर भागकर खुद को बचाया। फिर हमलावरों ने घर का सामान सड़क पर फेंक दिया और चारपाई में आग लगा दी। पड़ोसियों के जमा होने पर हमलावर धमकी देकर भाग गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हमलावरों के पकड़ने के बजाय मामले को झुठलाने में जुटी रही। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की काशीराम आवास कालोनी ट्रांसपोर्टनगर निवासी एक युवक बैल्डिंग की दुकान पर काम करता है। पिछले कई दिनों से उसकी पत्नी को बाल्मीकि बस्ती का एक युवक परेशान कर रहा है। सोमवार देर शाम उसकी पत्नी दवा लेकर अपने घर लौट रही थी। घर के पास पहुंचने पर आरोपी युवक ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने गुस्से में आकर युवक के थप्पड़ जड़ दिया। उस समय आरोपी चुपचाप चला गया। कुछ देर बाद तीन साथियों को लेकर दुबारा पहुंचा और महिला के घर हमलाकर मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों से खुद को बचाने के लिए दंपति छत पर भाग गए। तभी हमलावरों ने घर का सामान सड़क पर फेंक दिए। कमरे में रखी कुप्पी का तेल उलटकर चारपाई को आग लगा दी। हंगामा सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद हमलावर धमकाते हुए भाग गए। इसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर दी। करीब पंद्रह मिनट के बाद यूपी 100 डायल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। कुछ देर में सुनगढ़ी पुलिस गई। मगर हमलावरों को पकड़ने के बजाय पुलिस वाले टालमटोल करने लगे। इस घटना के बाद से कालोनी वाले दहशत में हैं। 
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश सुनगढ़ी पुलिस को दिए गए है। -
अनुराग दर्शन, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed