फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now the company director charged Accused of demanding protection money

अब कंपनी निदेशक ने लगाया रंगदारी मांगने का आरोप

Sun, 11 Oct 2015 07:17 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 11 Oct 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन

जिस कंपनी पर तीन दिन पहले दोगुना करने के नाम पर 3.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा था। उसी कंपनी के निदेशक ने शिकायतकर्ता समेत तीन लोगों पर अब 25 लाख रुपये रंगदारी मांगे जाने का आरोप लगाया है। धन हड़पने के मामले की शहर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। इधर निदेशक की तहरीर पर थाना सुनगढ़ी पुलिस ने भी रंगदारी मांगे जाने के मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

थाना बरखेड़ा के गांव पौटा कलां निवासी वली हुसैन ने थाना सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक वह एक फाइनेंस कंपनी चला रहा है। जिसका हेड आफिस नौगवा चौराहा और रजिस्टर्ड आफिस डिग्री कॉलेज के पास है। आरोप है कि मोहल्ला मदीना शाह निवासी मोहम्मद अनस अंसारी व दो अन्य आरापी उनसे 25 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। रुपये न देने पर आफिस में तोड़फोड़ करने आदि की धमकी देते हैं। उधर आठ अक्तूबर को आरोपी अनस अंसारी एसपी के सामने पेश हुआ था और कंपनी के निदेशक वली हुसैन सहित तीन लोगों पर दोगुना करने के नाम पर 3.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी बृजेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पैसे के लेनदेन का सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed