{"_id":"59a017464f1c1bcf058b474a","slug":"newly-wedded-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
Updated Fri, 25 Aug 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर शिवनगर गांव निवासी 20 वर्षीय नवविवाहिता मोनिका देवी पत्नी गुड्डू की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस से की। जहानाबाद पुलिस ने तहरीर मिलने पर पति समेत तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पगार निवासी रामकुमार ने बताया कि उनकी बेटी मोनिका की शादी 27 अप्रैल 2017 को जहानाबाद के ग्राम सूरजपुर शिवनगर निवासी गुड्डू से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज में एक कार, फ्रिज और नकदी की मांग करने लगे। इसको पूरा करने में असमर्थता जताने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। बृहस्पतिवार दोपहर को विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसी गांव में रह रही उसकी एक रिश्तेदार ऊषा देवी ने फोन कर परिवार वालों को हत्या किए जाने की सूचना दी। जिसके बाद शुक्रवार सुबह परिवारीजन शिवनगर गांव पहुंच गए। यहां ससुराल में आंगन में मोनिका का शव पड़ा हुआ था। उसकी नाक से खून बह रहा था। जानकारी करने पर मौके पर मौजूद विवाहिता की सास सावित्री देवी ने उसके फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही, लेकिन जिस कमरे में कुंडे से फांसी लगाने की बात कही गई, वहां पर कोई कुंडा नहीं मिला। जिससे परिवारीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में सीओ सदर योगेंद्र कुमार, एसएचओ रविंद्र वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव कब्जे में लेकर पीड़ित परिवारीजनों से बातचीत की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान गांव के लोगों से भी घटना को लेकर बातचीत की गई है।
विज्ञापन