{"_id":"60b4217ea73083c5e466d8dc723245a1","slug":"nepalese-youths-looted-by-jhrkhuranon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नेपाली युवकों को जहरखुरानों ने लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो नेपाली युवकों को जहरखुरानों ने लूटा
Pilibhit
Updated Fri, 11 Sep 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर से कमाई कर घर लौट रहे नेपाल के जिला बर्दिया के थाना कुठियाघाट क्षेत्र के गांव पैंतरबोझी निवासी राजकुमार और धनीराम ट्रेन में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरोह के सदस्य उनके पास से करीब 15 हजार रुपये व दो मोबाइल लूट ले गए।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती नेपाल के गांव पैंतरबोझी निवासी राजकुमार व धनीराम ने होश आने पर बताया कि वह लोग बागेश्वर में मजदूरी करते थे। शुक्रवार की सुबह बरेली-गोंडा पैसेंजर ट्रेन से बिछिया (बहराइच) होते हुए अपने घर जा रहे थे। बरेली-पीलीभीत के बीच जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने उन्हें नशीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन
इसके बाद वह बेहोश हो गए। आंख खुली तो वह अस्पताल में थे। उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य दोनों के पास से कुल मिलाकर 15 हजार रुपये की नगदी, दो मोबाइल व बैग चोरी कर ले गए।
विज्ञापन