फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Neighbors assault The death of the aged

पड़ोसियों की मारपीट  से वृद्धा की मौत

Sun, 22 May 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 22 May 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में पड़ोसियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इस झगड़े में 72 साल की वृद्धा धक्का लगने से गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई। गृहस्वामी की ओर प्रधान और उसके पिता सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चोखापुरी निवासी सुखवीर यादव का अपने पड़ोसी ग्राम प्रधान अजय यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है रात को प्रधान ने अपने भाई राजीव, विकास और पिता राजेंद्र के साथ घर पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान विस्तर पर सो रही उनकी 72 वर्षीय मां लीलावती बीच बचाव को उठी, लेकिन धक्का लगने से वह गिर गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। सुखवीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गांव पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आसपास लोगों से घटना की जानकारी ली। काफी देर फैसले का प्रयास भी होता रहा। दोपहर को सुखवीर की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान एवं भाईयों व पिता सहित सभी चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा। एसओ दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed