{"_id":"cda7b4f69bb0659c0f5752ee3ea0d0f1","slug":"nasbandi-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत इंजेक्शन से हाथ खराब होने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गलत इंजेक्शन से हाथ खराब होने का आरोप
दियोरिया।
Updated Sat, 07 Feb 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
गांव मधवापुर निवासी गंगादीन की पत्नी लडै़ता देवी ने एसडीएम एपी श्रीवास्तव को पत्र भेजकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एक नर्स पर नसबंदी के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने के कारण उसके एक हाथ में इंफेक्शन हो गया है।
पत्र में कहा गया है कि उन्होंने 26 दिसंबर 2014 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा में अपना नसबंदी आपरेशन कराया था। आपरेशन से पहले स्वास्थ्य केंद्र की एक नर्स ने उनके बाएं हाथ में इंजेक्शन लगाया था। आरोप है कि इंजेक्शन लगने के बाद से ही उसके बायें हाथ में इंफेक्शन फैलने लगा। इस बीच उसने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा, जिला अस्पताल पीलीभीत और केजीएमसी लखनऊ में अपने हाथ का इलाज कराया, लेकिन उसका हाथ अब तक सही नहीं हुआ, जिसके कारण वह काफी परेशान है। पत्र में मामले की जांच कराने, दोषी कर्मचारी के विरूद्व कार्रवाई कराने और उसे हर्जा खर्चा दिलवाने की मांग की गई है।