फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Missing Nawabita found in Malani

लापता नवविवाहिता मैलानी में मिली 

Mon, 26 Jun 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 26 Jun 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
 तीन दिन पहले परिवार वालों को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हुई नवविवाहिता को पुलिस ने मैलानी से बरामद कर लिया। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। विवाहिता के माफी मांगने पर परिवार वालों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। परिवार वालों ने उसे ससुराल वालों के सुपुर्द कर दिया है। हजारा थाना क्षेत्र के एक युवक ने तीन दिन पहले पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी शादी एक जून को लखीमपुर खीरी से हुई थी। 23 जून की रात ससुराल वालों के सो जाने के बाद नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ चली गई। घर में रखे जेवर भी अपने साथ ले गई। ससुराल वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खीरी के मैलानी क्षेत्र में दबिश देकर विवाहिता को बरामद कर लिया। हालांकि उसका प्रेमी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। इसका पता लगने पर ससुराल वाले थाने पहुंच गए। थाने में विवाहिता ने ससुराल वालों से माफी मांग ली। इस पर उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने से इनकार से कर दिया। एसएचओ एसपी उपाध्याय ने बताया कि विवाहिता को उसकी इच्छानुसार ससुराल वालों के साथ भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed