Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   If I had known there would be a traffic jam every day, I wouldn't have gone to Deoria.

Deoria News: पता होता कि रोज लगता है जाम तो देवरिया जाते

Thu, 26 Nov 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 26 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
If I had known there would be a traffic jam every day, I wouldn't have gone to Deoria.
मईल। मईल थाना क्षेत्र के कपूरी गांव निवासी 80 वर्षीय कलाधर मणि त्रिपाठी की सलेमपुर कस्बे में जाम में फंसने की वजह से हुई मौत ने परिवार के लोगों को असहज कर दिया है। जिस गाड़ी में बुजुर्ग थे, उसमें उनके साथ पुत्र शंभू मणि और पौत्र चंद्रभूषण मणि भी सवार थे। चंद्रभूषण का कहना है कि अगर सलेमपुर में लगने वाले जाम की जानकारी होती तो वे लोग गाड़ी से सीधे देवरिया मेडिकल कॉलेज ही जाते। समय से इलाज मिला होता तो शायद उनके दादा की जान बच जाती।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, सांस लेने में दिक्कत होने पर पुत्र शंभू मणि त्रिपाठी और पौत्र चंद्रभूषण मणि उन्हें लेकर सलेमपुर सीएचसी जा रहे थे। रेलवे स्टेशन मार्ग पर जाम में गाड़ी फंसने के बाद पुत्र शंभू मणि और पौत्र चंद्रभूषण लोगों से रास्ता देने की गुहार लगाते रहे मगर वाहन आगे नहीं बढ़ सका। करीब आधे घंटे बाद जब जाम समाप्त हुआ, तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


पौत्र चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी ने बताया कि पिता शंभू मणि त्रिपाठी खेती करते हैं। उनके दादा कलाधर मणि त्रिपाठी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पेंशन से ही परिवार का खर्च और बच्चों की पढ़ाई चलती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed