{"_id":"6b0840b27d8c8179b00372ed","slug":"ishwar-das-who-had-set-out-to-get-medicine-for-his-wife-was-claimed-by-death-shimla-news-c-19-sml1002-825895-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पत्नी के लिए दवाई लेने निकले\nईश्वर दास को खींच ले गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पत्नी के लिए दवाई लेने निकले ईश्वर दास को खींच ले गई मौत
विज्ञापन
आईजीएमसी में दाखिल है पत्नी इंदिरा
लक्कड़ बाजार में सड़क से नीचे गिरकर तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लक्कड़ बाजार क्षेत्र में बुधवार रात सड़क से नीचे गिरने से 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक ईश्वर दास पुत्र गणेशु राम निवासी गांव धार की कुफर डाकघर नेरी का रहने वाला था।
हादसा उस समय हुआ जब वह आईजीएमसी में उपचाराधीन अपनी पत्नी के लिए दवाई लेने लक्कड़ बाजार गए थे। घटना के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रहे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार ईश्वर दास की पत्नी अंजना इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में भर्ती हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे ईश्वर दास उनके लिए दवाई लेने लक्कड़ बाजार गए थे। इस दौरान किसी कारणवश वह सड़क से नीचे जा गिरे। इनके गिरने का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी को सूचना दी। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद एक चिकित्सक ने उन्हें बचाने के लिए सीपीआर भी दिया लेकिन सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आईजीएमसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। वीरवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। नेरी पंचायत के उपप्रधान प्रदीप ने बताया कि ईश्वर दास मिस्त्री का काम करते थे और अपने काम में काफी कुशल थे। इनके आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वह अपने पीछे पत्नी और तीन बेटों को छोड़ गए हैं। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।