फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Milky looted cash and mobile

दूधिया से नगदी और मोबाइल लूटा

Thu, 29 Sep 2016 11:43 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
 सशस्त्र बदमाशों ने तमंचे के बल पर गांव सिमरिया ता. अजीतपुर बिल्हा निवासी दूधिया से पांच हजार की नकदी, मोबाइल और साइकिल लूट ली। तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन

घटना बुधवार शाम करीब छह बजे पूरनपुर-दियोरिया रोड पर गांव मटेहना मोड़ की है। दूधिया राजेंद्र ने बताया कि वह साइकिल से दूध लेकर निकले थे। तभी मटेहना मोड़ पर बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक लिया। शोर-शराबा न करने की धमकी देकर जेब में रखे पांच हजार रुपये, मोबाइल और साइकिल लूट ली। घटना की तहरीर शाम को ही पुलिस चौकी पर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। चौकी इंचार्ज कमलेश राजभर ने बताया कि लूटपाट का नहीं लेनदेन का विवाद जांच में पाया गया है। आरोपी पक्ष को चौकी बुलवाया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed