{"_id":"7159a8c06f82ca7c5ee0f946c3509b99","slug":"medical-stores-were-raided-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोरों पर हुई छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोरों पर हुई छापेमारी
पूरनपुर।
Updated Fri, 03 Jul 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने टीम के साथ मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर चार मेडिकल स्टोरों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान दो मेडिकल स्टारों से दवाईयों के सैंपल लिए। खरीद, बिक्री अभिलेख न होने और अन्य अनियमितता मिलने पर चारों दुकान स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। छापा मार कार्रवाई से मेडिकल स्टोर स्वामियों हड़कंप मचा रहा।
ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मोहल्ला रजागंज के एएस मेडिकल स्टोर, वारसी मेडिकल स्टोर, ख्वाजा मेडिकल स्टोर और शेरपुर रोड के न्यू सिंह मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। छापे के दौरान एएस मेडिकल स्टोर से मेगासीन इंजेक्शन और मैट्रोजिल टेबलेट का सैंपल लिया गया। खरीद, बिक्री सहित अन्य अभिलेख पूरे नहीं मिले। वारसी मेडिकल स्टोर पर एक दवाई का सैंपल लिया गया। यहां भी खरीद, बिक्री सहित अन्य अभिलेख पूरे नहीं थे। ख्वाजा मेडिकल स्टोर, न्यू सिंह मेडिकल स्टोर के निरीक्षण में भी कई अनियमितताएं मिली। जिस पर चारों मेडिकल स्टोर स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। डीआई ने बताया कि सैंपलों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।