फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married with newborn Out of the house, beaten

नवजात के साथ विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Sun, 07 Feb 2016 07:51 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sun, 07 Feb 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
Married with newborn Out of the house, beaten
दहेज में बाइक, वाशिंग मशीन और बीस हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट और धक्का देकर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने विवाहिता की ओर से उसके पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पूरनपुर देहात के मोहल्ला रजागंज निवासी हारून खां की पुत्री चांदनी की शादी फरवरी 2015 में शेरपुरकलां निवासी जकी खां से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही कम दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। दहेज में बाइक, वाशिंग मशीन और बीस हजार रुपये की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर पांच-छह माह पहले उसे घर से निकाल दिया गया। इसको लेकर पंचायत हुई। पूरनपुर देहात के पूर्व प्रधान के घर से दो माह पहले चांदनी को फिर ससुराल भेजा गया। आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही उसे तीन, चार दिन भूखा रखकर यातनाएं दी गईं और फिर घर से निकाल दिया गया। मायके में उसने एक पुत्री को जन्म दिया और 31 जनवरी को पुत्री को साथ लेकर ससुराल में रहने को पहुंची। आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही उसकी फिर पिटाई कर धक्का देकर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने चांदनी की ओर से उसके पति शेरपुरकलां निवासी जकी खां, देवर सलीम, चचेरी सास जायरा, ननदोई जावेद, ननद रूबी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



पति समेत तीन पर धमकाने की रिपोर्ट
पूरनपुर। मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी नवी अहमद की पुत्री आमना की शादी शेरपुरकलां निवासी बब्बू से हुई थी। आमना का आरोप है कि उसके पति ने गाली गलौज कर मारपीट की। रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आमना की ओर से उसके पति बब्बू, इरफान, इस्लाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed