फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married with food poisoning deaths

जहर खाने से विवाहिता की मौत

Tue, 14 Apr 2015 11:57 PM IST
बिलसंडा/पीलीभीत।
बिलसंडा/पीलीभीत। Updated Tue, 14 Apr 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
गांव शहजादपुर गौटिया निवासी उग्रसेन गोलदार की पत्नी 23 वर्षीय देवकी देवी ने सोमवार को संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसके पिता की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सेहरामऊ उत्तरी थाने के गांव हीरपुर निवासी मृतका के पिता नन्हें लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री देवकी की शादी 11 माह पूर्व गांव शहजादपुर गौटिया निवासी उग्रसेन बेलदार के पुत्र रामकरन के साथ की थी। दहेज में बाइक की मांग को लेकर ससुराल वाले उसे मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। कई बार नाते रिश्तेदारों को बुलाकर पंचायत भी की, लेकिन उत्पीड़न नहीं किया।
विज्ञापन


दहेज की मांग पूरी न होने पर सोमवार को पुत्री को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें मौत की सूचना दी। एसओ राजेश यादव ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, ससुर उग्रसेन, जेठ अरविंद सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सुबेग सिंह सिद्वू ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और लोगों से जानकारी ली। जायजा लिया। उधर मृतका की सास कितुका देवी ने बताया कि वह अपने पति और पुत्र के साथ सोमवार की सुबह करीब 6 बजे गांव के ही सोनपाल के खेत में खड़े गेहूं मजदूरी पर काटने गई थी।


इसी बीच पड़ोस के लोगों ने बहू देवकी की तबियत खराब होने की सूचना दी। जिस पर वह लोग घर पहुंचे तो पता चला कि बहू ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। बहू ने बीसलपुर सीएचसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed