फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married to wife in lawsuit

विवाहिता को ससुरालियों ने पीटकर मार डाला

Tue, 18 Apr 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 18 Apr 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
ससुराल वालों पर विवाहिता को पीटकर मार डालने का आरोप है। घटना के बाद से परिवार वाले अपने घर से फरार हैं। मायके वालों ने दहेज हत्या की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। अमरिया थाना क्षेत्र के बरा मजलिया गांव निवासी वीरवती उर्फ वीरादेवी की शादी 2008 में जहानाबाद इलाके के लतपुरा सिरसी के रहने वाले विष्णु से हुई थी। उनके चार बच्चे आठ साल का बेटा देवेंद्र, छह वर्ष का अनुज, चार का महेश और दो वर्ष का हिमांशु हैं। आरोप है कि वीरादेवी के ससुराल वाले पिछले कई महीनों से दहेज मांग रहे थे। इसके लिए उसे प्रताड़ित भी किया जाता था। मंगलवार को वीरा देवी की मौत होने की सूचना मायके वालों को मिली। भाई सूरज व अन्य मायके वाले बरा मजलिया गांव गए तो वीरा देवी का शव आंगन में पड़ा था। उसके सिर में चोट लगी होने से खून बह रहा था। गले, आंख, हाथ-पैर समेत पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे। घर के सभी सदस्य मौके से फरार थे। भाई सूरजपाल का आरोप हे कि ससुराल वालों ने दहेज की खातिर वीरादेवी पीटकर मार दिया गया। मायके वालों की सूचना पर जहानाबाद थानाध्यक्ष इंद्र सिंह और यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

विवाहिता को पीटकर हत्या करने का आरोप परिवार वाले लगा रहे हैं। शव पर चोट के कई निशान मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के ससुराल वाले मौके से फरार हैं। - इंद्र सिंह, थानाध्यक्ष जहानाबाद            
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed