{"_id":"581207d74f1c1bcf75bc4ab6","slug":"married-to-the-suspicious-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की संदिग्ध मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव परासी निवासी संजीत कुमार की पत्नी कमलेश कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने पति समेत तीन के खिलाफ तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
बरेली के बहेड़ी क्षेत्र के मलहपुर सबराह गांव निवासी सुखलाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री कमलेश कुमारी का विवाह चार साल पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव परासी निवासी संजीत कुमार से किया था। आरोप है कि आए दिन दहेज को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था। कुछ दिन हल्द्वानी में रहने के बाद 26 अक्तूबर को दंपति गांव आकर रहने लगे। गुरुवार को कमलेश कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और पिता सुखलाल ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। इस मामले में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसमें पति संजीत कुमार, चौसर हरदोपट्टी गांव निवासी रिश्तेदार विष्णु कुमार, सफौरा निवासी पोशाकीलाल को नामजद किया गया है।