फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married out of the house for the sake of dowry

दहेज की खातिर विवाहिता को घर से निकाला

Fri, 16 Dec 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Fri, 16 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Married out of the house for the sake of dowry
दहेज - फोटो : demo pic
ससुराल वालों पर लग्जरी कार मांगने का आरोप 
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव का मामला
 
शादी के चार साल बाद विवाहिता को लग्जरी कार न मिलने पर ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर उसको पीटकर घर से निकाल दिया। नंदोई पर छेड़छाड़ करने का आरोप है। सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव की रहने वाली हरप्रीत कौर पुत्री मलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सात दिसंबर 2012 को गांव के ही शमशेर सिंह से हुई थी। उनको एक बेटा वंशराज है। शादी में दिए गए दहेज से ससुराल वाले नाखुश थे। आरोप है कि लग्जरी कार की मांग कर रहे थे। कार देने में असमर्थता जताने पर आरोपियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि नंदोई ने आठ दिसंबर 2016 को छेड़छाड़ भी की। इसकी शिकायत करने पर ससुरालियों ने नौ दिसंबर को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित के परिवारीजनों ने सुलह कराने की काफी कोशिश की, लेकिन एक न सुनी गई। ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार आरोपी पति शमशेर सिंह, सास सुरजीत कौर, ननद सरनजीत कौर व नंदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed