फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married beating Removed from home

विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाला

Tue, 04 Aug 2015 11:13 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 04 Aug 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला सुनगढ़ी में दहेज में 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पति ने उसके दो बच्चों को छीन लिया। कपड़े व जेवर भी उतरवा लिए। महिला ने पति व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन

भोजीपुरा (बरेली) निवासी नीलम ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। ससुराल वाले 50 हजार रुपये की मांग करते थे और उसे मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर तीन दिन पहले पति व सास ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। बाद में जेवर भी उतरवा लिए और घर से भगा दिया। उसके दो बच्चे ढाई वर्षीय वंशिका और एक वर्षीय पुत्र कृष्ण को भी जबरन उससे छीन लिया। विवाहिता ने थाना सुनगढ़ी पुलिस को घटना की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed