{"_id":"6af8a3508df728c7b40d1082","slug":"clash-over-the-cremation-ground-grant-councillor-raises-questions-jalandhar-news-c-46-1-spkl1013-112291-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: श्मशान घाट की ग्रांट पर घमासान, पार्षद ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: श्मशान घाट की ग्रांट पर घमासान, पार्षद ने उठाए सवाल
Sat, 14 Nov 2026 11:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। हरनामदासपुरा स्थित शिवपुरी श्मशान घाट के विकास के लिए राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल द्वारा घोषित 50 लाख रुपये की ग्रांट पर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय पार्षद गुरबिंदर बंटी ने विकास कार्यों की योजना पर सवाल उठाए हैं। वहीं, शिवपुरी कमेटी के प्रधान जिमी कालिया ने आरोपों को खारिज करते हुए इस्तीफे की चुनौती दी है।
सांसद अशोक मित्तल ने अपनी सांसद निधि से श्मशान घाट के विकास के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। उनका कहना था कि श्मशान घाट में परिवारों को बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए, जैसे बैठने की जगह, साफ पानी, शौचालय और शेड। पार्षद गुरबिंदर बंटी ने रस्म पगड़ी के लिए अलग हॉल बनाने की योजना पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में न तो उन्हें और न ही आसपास के निवासियों को जानकारी दी गई। बंटी ने पार्किंग समस्या बढ़ने और भीड़ के दबाव की आशंका भी जताई। उन्होंने हनुमान जी की मूर्ति के पीछे बने बाथरूम की व्यवस्था सुधारने की मांग भी की। पार्षद के सवालों पर कमेटी प्रधान जिमी कालिया ने पलटवार किया। उन्होंने कमेटी के कामकाज और पैसों के लेन-देन में भ्रष्टाचार के आरोपों को सिरे से नकार दिया। कालिया ने यहां तक कि इस्तीफा देने की खुली चुनौती भी दे दी। अब देखना होगा कि विकास कार्यों की योजना पर सहमति बनती है या विवाद गहराता है।