Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FIR registered against nine people, including the wife, for abetting a man's suicide

Farrukhabad News: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी समेत नौ पर प्राथमिकी

Sat, 14 Nov 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against nine people, including the wife, for abetting a man's suicide
अमृतपुर। युवक के आत्महत्या करने के मामले में उसके भाई ने न्यायालय के आदेश पर मृतक की पत्नी समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप लगाया कि पत्नी और उसके मायके वाले युवक को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रुपये मांगते थे। मांग पूरी न होने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अमृतपुर निवासी शेखर अवस्थी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनके छोटे भाई विकास की शादी एक मार्च 2024 को कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बिलसड़िया निवासी कुमकुम से हुई थी। विकास निजी क्षेत्र में नौकरी करता था। शादी के कुछ समय बाद पत्नी कुमकुम ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर विकास से रुपये मांगने शुरू कर दिए। मांग पूरी न होने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं। लगातार प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से विकास मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन

20 सितंबर को विकास ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से जुड़े साक्ष्य मोबाइल में मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने डिलीट कर दिया। हालांकि, उन्होंने साक्ष्यों को पहले ही पेनड्राइव में सुरक्षित कर लिया था। थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पत्नी कुमकुम के अलावा हीरा, जगतप्रकाश, दीपक मिश्रा, गुड्डी, अनमोल, शिवम, शिवा और दिव्या के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed