Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Firing took place after failure to recover a loan of Rs 1.40 lakh; three accused arrested

Hapur News: उधार दिए 1.40 लाख रुपये न मिलने पर की थी फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Firing took place after failure to recover a loan of Rs 1.40 lakh; three accused arrested
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी में 12 नवंबर को दिनदहाड़े हुई तीन राउंड फायरिंग की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। एक आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उधार दिए 1.40 लाख रुपये न मिलने पर फायरिंग की थी। गोलियां पीड़ित की कार में लगी थीं। पुलिस ने घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, कार, कारतूस व चाकू बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली कि 12 नवंबर को दिनदहाड़े मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी में हुई फायरिंग की घटना में शामिल तीन बदमाश कार से बदनौली फाटक से होते हुए गाजियाबाद की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उनकी कार को घेरकर मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कन्हैया चंदेला उर्फ केसी गुर्जर, करन व हर्ष निवासी गांव सीकरी खुर्द थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पुलिस पूछताछ में घटना के मुख्य आरोपी कन्हैया चंदेला ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसने मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी अविरल को व्यापार करने के लिए 1.40 लाख रुपये उधार दिए थे। कई बार तगादा करने के बाद भी अविरल उसके रुपये वापस नहीं कर रहा था। रुपये न मिलने से वह आक्रोशित था और उसने अपने दो साथी करन व हर्ष के साथ मिलकर अविरल की हत्या की साजिश रच डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 नवंबर को वह करन व हर्ष के साथ कार से अविरल के घर के बाहर पहुंचा। इस दौरान उन्हें अविरल घर के बाहर या आसपास दिखाई नहीं दिया। घर के आंगन में अविरल के पिता संदीप शर्मा उन्हें खड़े दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने संदीप शर्मा पर तीन राउंड फायरिंग कर डाली। हालांकि गोलियां घर के बाहर खड़ी कार में जा लगी। इसके बाद वह घटना के बाद कार लेकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed