फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Many of the unfinished work like broad gauge CSO upset

ब्राडगेज के कई काम अधूरे देख मुख्य संरक्षा अधिकारी खफा

Wed, 28 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 28 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Many of the unfinished work like broad gauge CSO upset
ब्राडगेज के कई काम अधूरे देख मुख्य संरक्षा अधिकारी खफा - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य संरक्षा अधिकारी एमके अंबिकेश ने मंगलवार को पीलीभीत-भोजीपुरा रेलमार्ग पर चल रहे अमान परिवर्तन के कार्यों का जायजा लिया। कई काम अधूरे मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अधिकारियों को अधूरे कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। रेलवे यार्ड में गदंगी और मलबा पड़ा देखकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

मुख्य संरक्षा अधिकारी मंगलवार दोपहर बाद शाही रेलवे स्टेशन से पीलीभीत तक ब्राडगेज कार्यों का जायजा लेते हुए पहुंचे। यहां उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन पर मलबा पड़ा देखकर उन्होंने डीआरएम से नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने मीटरगेज ट्रेनों के संचालन के लिए बनाए गए अस्थाई ट्रैक का निरीक्षण किया। यहां पिट लाइन पर पानी निकास की व्यवस्था न देख उन्होंने इसे दुरुस्त करने को कहा। यार्ड में गंदगी देखकर भी वह नाराज हुए। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक कक्ष में करीब 20 मिनट तक अधिकारियों के साथ मंत्रणा की। संबंधित अधिकारियों को अधूरे पड़े कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम निखिल पांडेय, स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद इजराइल समेत ब्राडगेज से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अगले महीने हो सकता है सीआरएस निरीक्षण 
मुख्य संरक्षा अधिकारी एमके अंबिकेश ने बताया कि पीलीभीत-भोजीपुरा रेल मार्ग पर ब्राडगेड का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। टेस्टिंग का काम चल रहा है। ब्राडगेेज से अधिकारियों ने कुछ काम अभी अधूरे होने की जानकारी दी। इन्हें भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) निरीक्षण अगले महीने कराने का प्रयास किया जा रहा है। कोशिश है कि अगले महीने ब्राडगेज पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी और करना होगा इंतजार
पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र की 30 सितंबर तक ब्राडगेज कार्य पूरा होने पर अक्तूबर में बड़ी रेल लाइन पर ट्रेन चलाने की घोषणा फिर हवाई साबित हुई है। इससे पहले उन्होंने जुलाई में ट्रेन चलाने की बात कही थी। मंगलवार को मुख्य संरक्षा अधिकारी के दौरे के बाद जो स्थिति सामने आई है, उससे लगता है कि जिले के लोगों बड़ी रेल लाइन की ट्रेनों में सफर करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed