{"_id":"5a785c8a4f1c1bcb268b855d","slug":"man-met-with-accident-while-going-to-give-food-to-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता देने गए थे पुत्र को खाना फिर कभी न अाए वापस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता देने गए थे पुत्र को खाना फिर कभी न अाए वापस
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Mon, 05 Feb 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाईपास रोड पर चीनी मिल के पास रविवार रात लगभग 10 बजे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक बाइक सवार नहर में जा गिरा और उसकी मौत हो गई। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोकलिया निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि वह रविवार की शाम बीसलपुर चीनी मिल में गन्ना तुलाने आया था। गन्ना तुलने में काफी देर लगने की आशंका के कारण उनके पिता 40 वर्षीय मुन्नालाल गंगवार बाइक से उन्हें खाना देने आए थे। खाना देने के बाद मुन्ना लाल लगभग 10 बजे बाइक से अपने गांव को लौट रहे थे। रास्ते में बाईपास रोड पर चीनी मिल के पश्चिमी गेट के निकट किसी भारी वाहन की टक्कर लगने से वह पड़ोस में स्थित पानी भरी नहर में बाइक समेत जा गिरे।
वाहन की टक्कर लगने से मुन्ना लाल गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए थे, जिसके कारण वह न ही चिल्ला सके और न ही नहर से बाहर निकल पाए। मुन्नालाल रातभर नहर में ही पड़े रहे। सोमवार को सुबह जब चीनी मिल कालोनी के लोग उधर टहलने गए, तब उन्होंने नहर में उतराते एक शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।
चीनी मिल में अपना गन्ना तुलाने आए रमेश चंद्र ने शव की शिनाख्त अपने पिता मुन्नालाल के रूप में की। इसी बीच मृतक के घर के अन्य लोग और ग्रामवासी भी आ गए थे। रमेश चंद्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन के अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया है। मृतक के पुत्र रमेश, भाई भोलानाथ, हरद्वारीलाल, जंगबहादुर, पुत्री पिंकी का रोते रोते बुरा हाल हो रहा है।