{"_id":"56ec41d04f1c1bbe438b48b7","slug":"magistrate-burnt-woman-the-statements-were-recorded","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजिस्ट्रेट ने झुलसी युवती के दर्ज किए बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजिस्ट्रेट ने झुलसी युवती के दर्ज किए बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप में असफल रहने पर युवती को आग लगाने के आरोपी फूलबाबू का पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। एएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से घटना की जानकारी ली। नायब तहसीलदार ने उसके कलमबंद बयान दर्ज किए। युवती की हालत में दूसरे दिन भी कोई सुधार नहीं हुआ।
मालूम हो कि गुरुवार को एक 18 वर्षीय युवती घर पर अकेली थी। करीब एक साल से पीछे पड़ा पड़ोस का फूलबाबू उसके घर में दीवार कूदकर घुस आया और उसके साथ रेप की कोशिश की। असफल रहने पर फूलबाबू ने पहले कैंची युवती के पेट में घोंपने की कोशिश की। नाकाम रहने पर पास में बोतल में रखा मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी थी। युवती गंभीर हालत में जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
एएसपी विकास कुमार वैद्य ने जिला अस्पताल पहुंचकर युवती का हाल जाना और घटना के बावत उससे पूछताछ की। पुलिस ने युवती की मां की ओर से आरोपी के खिलाफ रेप के प्रयास और जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर गुरुवार की देर रात आरोपी फूलबाबू को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। उधर गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचे नायब तहसीलदार ने भी युवती के कलमबंद बयान लिए।