फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lost in the battle of life The Braja Kishore

जिंदगी की जंग हार गया बृजकिशोर

Sun, 14 Feb 2016 10:36 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sun, 14 Feb 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Lost in the battle of life The Braja Kishore
तीन महीने पहले सड़क हादसे में घायल हुआ थाना गजरौला के गांव जैतपुर निवासी 22 वर्षीय बृजकिशोर जिंदगी की जंग हार गया और उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव जैतपुर निवासी चंपतराम ने बताया कि बृजकिशोर 28 नवंबर 15 को गांव के ही अपने साथी श्यामबिहारी की बाइक पर बैठकर बिलसंडा जा रहा था। थाना बरखेड़ा क्षेत्र की पिपरिया मंडन नहर के पास जाइलो ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए थे। बृजकिशोर को हालत गंभीर होने पर बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। चार दिन पहले घर वालों ने उसे लाकर पीलीभीत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। बिलखते पिता चंपतराम ने बताया कि मृतक की शादी दो मई 15 को थाना बरखेड़ा के गांव मदपुरी निवासी लता के साथ हुई थी। पति की मौत से उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह पीलीभीत शहर की गांधी स्ेटडियम रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed