फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kheri three crooks Were arrested, two absconding

खीरी के तीन बदमाश दबोचे गए, दो फरार

Thu, 21 Jan 2016 10:47 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Thu, 21 Jan 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Kheri three crooks Were arrested, two absconding
शहर में दो व्यापारियों के साथ हुई लाखों रुपये की लूट के मामले में लुटेरों की तलाश में लगी पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि उनके दो अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो बाइक और कुछ नगदी बरामद करने का भी दावा किया है। पकड़े गए बदमाश खीरी जिले के गोला के रहने वाले बताए जाते हैं। वह यहां राजीव कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 27 दिसंबर को बाइक सवार दो लुटेरे गैस एजेंसी के कैशियर प्रदीप भटनागर से शहर कोतवाली क्षेत्र में 3.60 लाख रुपये से भरा थैला लूट ले गए थे। इससे पहले 15 सितंबर 15 को थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में वारदाना व्यापारी अनूप अग्रवाल का दो लाख रुपये से भरा स्कूटी पर टंगा थैला भी बाइक सवार दो बदमाश लूट ले गए थे। पुलिस ने दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जिले में ताबड़तोड़ हो रही लूट, डकैती चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए एसपी ने दोनों थानों की पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम को लगाया था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा है, जबकि उनके दो-तीन साथी भाग निकले। पकड़े गए तीनों आरोपी खीरी जिले के गोला कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से दो बाइक भी बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपी खुद को कपड़ा व्यापारी बताकर शहर की राजीव कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि लुटेरों ने शहर में कैशियर और वारदाना व्यापारी के साथ लूटपाट करने की घटना स्वीकार की है। इसके अलावा रायबरेली, लखनऊ, दिल्ली, बरेली, सहित कई जिलों में वारदात करना बताया है। पुलिस अभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। खटीमा और बरेली के थाना मीरगंज पुलिस ने शहर कोतवाली पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से हो रही शिनाख्त
दोनों व्यापारियों के साथ लूटपाट होने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाली थीं। पकड़े गए आरोपियों की शक्ल सूरत फुटेज से मेल खा रही बताई जा रही है। उधर, पीड़ित गैस एजेंसी के कैशियर और वारदाना व्यापारी ने भी पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को खटीमा में भी की थी लूट
पकड़े गए लुटेरों ने खटीमा (उत्तराखंड) में 20 जनवरी को बाइक सवार से 60 हजार रुपये से भरा थैला लूटना स्वीकार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लुटेरों की बाइक के कागजात पूरे हैं। घटना को अंजाम देकर आरोपी चेकिंग के दौरान कागज दिखाकर आसानी से भागने में सफल हो जाते थे।


पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा है। उनके पास से दो बाइक और कुछ नगदी भी बरामद हुई है। शहर में हुईं दो लूटों को स्वीकार भी किया है। अभी पूछताछ कर रिकवरी कराने का प्रयास चल रहा है।
- जवाहर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed