{"_id":"d33a96249004d421e36931c6c7dfc29a","slug":"khatima-were-stolen-from-shop-mobile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा की दुकान से चुराए थे मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खटीमा की दुकान से चुराए थे मोबाइल
पूरनपुर। पीलीभीत।
Updated Tue, 17 Mar 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के मोबाइल और बैट्री बरामद होने के मामले में पुलिस ने हिरासत मेें लिए दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उत्तराखंड पुलिस ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की।
कोतवाली पुलिस ने शेरपुर तिराहा से रविवार को मोहल्ला रजागंज देहात निवासी शाकिर और मशरुफ को गिरफ्तार कर उनसे चोरी के 51 मोबाइल और 76 मोबाइल की बैट्रियां बरामद की थी। पूछताछ पर आरोपियोें ने खटीमा की एक दुकान से चोरी किए गए मोबाइल और बैट्रियों की जानकारी दी। मामले की जानकारी पर उत्तराखंड के खटीमा कोतवाली के एसएसआई एचवी सेन ने रात को कोतवाली पहुंचकर दोनों आरोपियों से पूछताछ की।
एसएसआई ने बताया कि खटीमा के वार्ड सात के शिवम गुप्ता की दुकान के 6/7 मार्च को ताले तोड़कर 13 हजार रुपये की नगदी, अस्सी मोबाइल फोन, 120 मोबाइल की बैट्री आदि सामान चोरी किया गया था। सात मार्च को शिवम गुप्ता की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज की र्गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वादी ने बरामद मोबाइल और बैट्रियों की पूरनपुर कोतवाली पहुंचकर शिनाख्त की। एसएसआई ने बताया कि जिन लोगों से चोरी का माल बरामद हुआ। इन लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया है।