फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Inspector suspended the murder came from Bareilly

बरेली से सस्पेंड होकर आया था हत्यारोपी इंस्पेक्टर

Mon, 25 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 25 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 पूरनपुर पुलिस हिरासत में हुई सद्दाम और शकील की मौत के मामले में आरोपी इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बरेली से एक मामले में सस्पेंड होकर जुलाई, 2015 में जिले में आमद दर्ज कराई थी। तत्कालीन एसपी जेके शाही ने उन्हें बहाल कर पूरनपुर की कमान सौंप दी थी। इस प्रकरण में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संशय बरकरार है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने का हवाला देकर अघोषित रूप से उनके पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही है।  
बरेली सदर कोतवाली में तैनाती के दौरान वहां के एसएसपी ने एक मामले में वादी की शिकायत पर इंस्पेक्टर शक्ति सिंह को निलंबित कर दिया था। उन पर एक मामले के आरोपी को उसी के खर्चे पर महाराष्ट्र से घरेलू हवाई यात्रा पर लाने का आरोप था। सूत्रों के मुताबिक निलंबन के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी में अच्छी पकड़ होने के कारण शक्ति सिंह ने अपना तबादला पीलीभीत करा लिया। इसके कुछ दिन बाद ही तत्कालीन एसपी जेके शाही ने उन्हें बहाल कर पूरनपुर का कोतवाल बना दिया। 31 मार्च, 2016 को पुलिस कस्टडी में पूरनपुर के मोहल्ला रजागंज निवासी सद्दाम और शकील की मौत हो गई थी। दोनों को पुलिस मादक पदार्थ रखने के आरोप में पकड़कर लाई थी। पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले में इंस्पेक्टर शक्ति सिंह के अलावा छह पुलिस वालों समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में आरोपी पुलिस वालों की गिरफ्तारी पर संशय अभी बरकरार है। एएसपी विकास कुमार वैद्य ने बताया कि विवेचना चल रही है। आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलेंगे तभी गिरफ्तारी हो सकेगी।
विज्ञापन


गैरहाजिर रहने की खुली पत्रावली 
पूरनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से हत्यारोपी इंस्पेक्टर शक्ति सिंह और अन्य आरोपी पुलिस वालों को एसपी ने निलंबित कर दिया था। नियमानुसार निलंबित पुलिस वालों को पुलिस लाइन में आमद करानी चाहिए थी, लेकिन सभी आरोपी बिना किसी सूचना के गायब हो गए। प्रभारी कोतवाल ने सीओ के माध्यम से गैरहाजिरी होने की रिपोर्ट एसपी को भेजी थी। एएसपी विकास कुमार वैद्य ने बताया कि सभी आरोपियों की जांच पत्रावली खोली जा चुकी है। जांच पूरी होने पर ही गैरहाजिरी को लेकर विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed