फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   saran parsa nia raid municipal chief ayesha khatoon son karmullah ansari arms smuggling

Bihar News: सारण में NIA की बड़ी कार्रवाई, मुख्य पार्षद के घर छापेमारी, बेटे को टीम अपने साथ ले गई

Sun, 23 Aug 2026 09:45 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 09:45 AM IST
सार

सारण के परसा नगर पंचायत में NIA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य पार्षद आयशा खातून के आवास पर छापेमारी की। दिल्ली और पटना से पहुंची टीम ने करीब चार घंटे तक घर की तलाशी ली और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की।

विज्ञापन
saran parsa nia raid municipal chief ayesha khatoon son karmullah ansari arms smuggling
परसा की मुख्य पार्षद के आवास पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण के परसा नगर पंचायत में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली और पटना से पहुंची NIA की विशेष टीम ने भारी पुलिस बल के साथ नगर पंचायत की मुख्य पार्षद आयशा खातून के आवास पर छापेमारी की। करीब चार घंटे तक चली तलाशी के दौरान घर के रास्तों को सील रखा गया और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई। कार्रवाई पूरी होने के बाद टीम मुख्य पार्षद के बेटे और वार्ड पार्षद मो. करमुल्लाह अंसारी को अपने साथ पटना ले गई। हालांकि, इस कार्रवाई की स्थानीय पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन

चार घंटे तक घर में चली गहन तलाशी

जानकारी के अनुसार, NIA की टीम दिल्ली और पटना से परसा पहुंची थी। टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि कुछ अधिकारी सादे कपड़ों में पहुंचे और घर की तलाशी शुरू की। करीब चार घंटे तक घर के अंदर जांच-पड़ताल चली। इस दौरान घर के सभी रास्तों को सील कर दिया गया था। परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की गई। तलाशी पूरी होने के बाद NIA की टीम मुख्य पार्षद के पुत्र और वार्ड पार्षद मो. करमुल्लाह अंसारी को अपने साथ लेकर पटना रवाना हो गई। हालांकि, NIA की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। स्थानीय पुलिस के कई अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन

हथियार तस्करी से जुड़े मामले में कार्रवाई की चर्चा

स्थानीय लोगों और सूत्रों के मुताबिक, NIA की यह कार्रवाई अत्याधुनिक हथियारों, एके-47 के पुर्जों की बरामदगी, विदेशी फंडिंग और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े मामले में बताई जा रही है। चर्चा है कि मामला मुजफ्फरपुर में पहले बरामद किए गए हथियारों के नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हथियारों की तस्करी से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। NIA की ओर से भी छापेमारी और करमुल्लाह अंसारी को साथ ले जाने को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2024 में भी इसी घर पर हुई थी लंबी छापेमारी

इससे पहले 18 दिसंबर 2024 को भी NIA की पांच सदस्यीय टीम ने इसी आवास पर कार्रवाई की थी। उस दौरान करीब 10 से 12 घंटे तक मैराथन छापेमारी चली थी। बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को भी तैनात किया गया था। उस कार्रवाई के दौरान घर के दरवाजे बंद कर दस्तावेजों, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों की जांच की गई थी।

करमुल्लाह का नाम पहले भी सामने आने का दावा

सूत्रों के अनुसार, मुख्य पार्षद के बेटे और वार्ड पार्षद मो. करमुल्लाह अंसारी का नाम पहले भी हथियार तस्करी से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। बताया जाता है कि वह पहले जेल भी जा चुका है। इसके अलावा सारण प्रक्षेत्र के तत्कालीन डीआईजी मनु महाराज के कार्यकाल में भी इसी परिवार के आवास पर छापेमारी की गई थी। उस समय विदेशी नागरिकों को बुलाने, अवैध हथियार रखने और विदेशी मुद्रा के संदिग्ध लेनदेन से जुड़े आरोपों की जांच की गई थी। NIA की लगातार कार्रवाई के बाद परसा इलाके में हलचल तेज हो गई है। वहीं, मुख्य पार्षद के परिवार पर केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल NIA की ओर से आगे की कार्रवाई और जांच को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed